Former Union Minister Ramlal Rahi passed away-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:25 pm
Location
Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामलाल राही का निधन

khaskhabar.com : शुक्रवार, 11 दिसम्बर 2020 11:30 AM (IST)
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामलाल राही का निधन
सीतापुर । पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलाल राही का गुरुवार रात उत्तर प्रदेश के सीतापुर में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलाल राही के निधन पर शोक व्यक्त किया है और कहा कि वह एक अनुभवी नेता थे।

राही नरसिम्हा राव सरकार के दौरान गृह राज्य मंत्री बने और सीतापुर जिले के मिश्रिख से चार बार सांसद और हरगांव से दो बार विधायक रहे।

वह कांग्रेस छोड़ 2017 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए लेकिन 2019 में फिर कांग्रेस में लौट आए।

उनके बेटे सुरेश राही सीतापुर के हरगांव से भाजपा विधायक हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement