Former Union Minister Jitin Prasad Can join BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:40 am
Location
Advertisement

पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद शामिल हो सकते हैं भाजपा में, कांग्रेस ने किया इनकार

khaskhabar.com : शुक्रवार, 22 मार्च 2019 3:18 PM (IST)
पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद शामिल हो सकते हैं भाजपा में, कांग्रेस ने किया इनकार
लखनऊ/ दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने जितिन प्रसाद को लखनऊ से चुनाव लड़ाना चाहती है, जिससे वह नाखुश बताए जाते हैं। जितिन प्रसाद धौरहरा से सांसद लड़ चुके हैं। भाजपा ने अभी तक धौरहरा सीट से अपने प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है। लेकिन इस बीच पूरी कहानी में उनके एक ट्वीट ने तहलका मचा दिया है। दोपहर करीब 12 बजे ही जितिन प्रसाद ने ट्वीट कर अमित शाह और बीजेपी की बेरोजगारी के मुद्दे पर निंदा की है। ऐसे में सवाल यह है कि यदि वह बीजेपी में आने वाले हैं तो फिर पार्टी की आलोचना क्यों? कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी उनके पार्टी छोडऩे की अफवाहों को गलत करार दे दिया है।


आपको बताते जाए कि 2009 में धौरहरा सीट पर पहली बार चुनाव हुए तो कांग्रेस नेता जितेंद्र प्रसाद के बेटे जितिन प्रसाद चुनाव जीते थे। जितिन प्रसाद शाहजहांपुर से चुनाव जीत कर यहां आए थे और पहले ही चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल भी की थी। लेकिन 2014 में चली मोदी लहर में वे चुनाव हार गए हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा की रेखा ने जीत दर्ज की थी। 2014 के चुनाव में कांग्रेस के जितिन प्रसाद यहां चौथे नंबर पर रहे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement