Former Union Minister Arun Yadav against Chief Minister Shivraj Singh Chauhan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 1:10 pm
Location
Advertisement

कांग्रेस की बड़े नेताओं को घेरने की नीति,शिवराज के खिलाफ उतारे अरुण यादव

khaskhabar.com : शुक्रवार, 09 नवम्बर 2018 9:11 PM (IST)
कांग्रेस की बड़े नेताओं को घेरने की नीति,शिवराज के खिलाफ उतारे अरुण यादव
भोपाल । मध्य प्रदेश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख नेताओं को घेरने के लिए कांग्रेस कारगर रणनीति बना रही है, और यही कारण है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कांग्रेस ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को बुधनी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की ओर से गुरुवार रात जारी सूची में अरुण यादव का नाम है। अरुण यादव ने शुक्रवार को अपने भाई सचिन यादव के साथ बुधनी पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। अरुण यादव ने नामांकन भरने के बाद मुख्यमंत्री चौहान पर बड़ा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि बुधनी में व्याप्त भ्रष्टाचार का हिसाब लेने के लिए मुझे यहां बुलाया गया है। शिवराज को घेरने नहीं, बल्कि उन्हें यहां हराने आया हूं। कांग्रेस पार्टी मेरे साथ चट्टान की तरह खड़ी है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement