Former Sri Lankan petroleum minister and former cricket captain Arjuna Ranatunga arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 3:07 pm
Location
Advertisement

श्रीलंका के पूर्व पेट्रोलियम मंत्री व पूर्व क्रिकेट कप्तान अर्जुना राणातुंगा गिरफ्तार

khaskhabar.com : सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 10:26 PM (IST)
श्रीलंका के पूर्व पेट्रोलियम मंत्री व पूर्व क्रिकेट कप्तान अर्जुना राणातुंगा गिरफ्तार
कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व पेट्रोलियम मंत्री व पूर्व क्रिकेट कप्तान अर्जुना राणातुंगा को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी एक दिन पहले सीलोन पेट्रोलियम कार्पोरेशन (सीपीसी) पर हुई हिंसक झड़प के सिलसिले में हुई है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि राणातुंगा को एक स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

सीपीसी कर्मचारियों के एक समूह ने रविवार को कंपनी परिसर में प्रदर्शन किया था। जब हालात तनावपूर्ण हो गए तो राणातुंगा की सुरक्षा टीम के एक गार्ड ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चला दी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। संघर्ष के दौरान विशेष सुरक्षा बल राणातुंगा को सीपीसी परिसर से सुरक्षित निकाल कर ले गए थे। पुलिस ने कहा कि गोली चलाने वाले सुरक्षा गार्ड को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement