अजमेर। हाइवे पर मंगलवार को पैदल जा रही दो महिलाओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। इस दौरान वहां से रूपनगढ़ के दौरे पर निकली पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने घायल महिलाओं को देख अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने अपनी गाड़ी से ही दोनों महिलाओं को रूपनगढ़ के अस्पताल पहुंचाया।