Former minister Ramkishore Saini joins BJP with supporters-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:01 pm
Location
Advertisement

पूर्व मंत्री रामकिशोर सैनी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

khaskhabar.com : शुक्रवार, 16 नवम्बर 2018 7:35 PM (IST)
पूर्व मंत्री रामकिशोर सैनी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
जयपुर। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में मंत्री रहे चुके रामकिशोर सैनी शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। जयपुर में भाजपा के मीडिया सेंटर पर प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने रामकिशोर सैनी और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि बान्दीकुई से विधायक रहे रामकिशोर सैनी के विचार भाजपा परिवार के है, उन्हें कांग्रेस में घुटन महसूस हो रही थी, जिसके कारण इन्होंने घर वापसी की है।
वहीं पूर्व मंत्री रामकिशोर सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में उन्हें कोई सम्मान नहीं मिला, इसके चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा बिना शर्त ज्वाइन की है।
उल्लेखनीय है कि रामकिशोर सैनी अशोक गहलोत की सरकार में मंत्री भी रहे है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वे प्रारम्भ से ही संघ के स्वयंसेवक रहे है। उनके रक्त में संघ के संस्कार है। आज भाजपा में आकर उन्हें अच्छा लग रहा है और वे पूरी शक्ति व निष्ठा से बिना शर्त पार्टी की सेवा करेंगे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement