Former Haryana Chief Minister Chautala passed class 10 English paper -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:25 pm
Location
Advertisement

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला ने 10वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर पास किया

khaskhabar.com : शनिवार, 04 सितम्बर 2021 9:09 PM (IST)
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला ने 10वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर पास किया
चंडीगढ़ । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने दसवीं कक्षा की परीक्षा में अंग्रेजी के पेपर में 100 में से 88 अंक हासिल किए हैं। राज्य के स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को यह जानकारी दी। बोर्ड ने पूरक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

चौटाला ने पिछले महीने 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, लेकिन परिणाम रोक दिया गया था, क्योंकि उन्होंने दसवीं कक्षा के लिए अंग्रेजी का पेपर पास नहीं किया था।

उन्होंने पिछले साल बोर्ड के ओपन स्कूल की 12वीं कक्षा में दाखिला लिया था, लेकिन महामारी के कारण परीक्षा नहीं हो सकी थी।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement