चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शुक्रवार को पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोकने वाले बयान का हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने समर्थन किया है। हुड्डा ने कहा है कि सिंधु नदी का पानी भारत का ही है। इसलिए इसका बंटवारा भारत के राज्यों में ही होना चाहिए। हुड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी से एसवाइएल नहर का निर्माण पूरा कराकर पंजाब से हरियाणा के हिस्से का पानी दिलवाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कहना स्वागत योग्य है कि सिंधु नदी का पानी हिंदुस्तान का है और यह पाकिस्तान नहीं जाएगा, बल्कि भारतीय किसानों को मिलेगा।
1000 के नोट चलन से बाहर,जानिए कुछ ख़ास बातें