Former Chief Minister Shivraj Singh Chauhan said, Running in mp Transferred industry-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 5:16 pm
Location
Advertisement

पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान ने कसा तंज,MP में चल रहा है तबादला उद्योग

khaskhabar.com : गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 9:52 PM (IST)
पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान ने कसा तंज,MP में चल रहा है तबादला उद्योग
भोपाल। मध्य प्रदेश में सत्ता बदलाव के बाद जारी तबादलों के सिलसिले पर भाजपा की ओर से लगातार तंज कसे जा रहे है। भाजपा ने राज्य में तबादला उद्योग चलने का आरोप लगाया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में सरकार केवल तबादले करने में लगी है, विकास के सारे कार्य ठप पड़े हैं।

वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आरोप लगाया कि राज्य में तबादला उद्योग का रूप ले चुका है। हाल यह है कि 'ला और ऑर्डर ले जा।' राज्य में लगाातर तबादले हो रहे हैं। राज्य में नई सरकार के आने के बाद से मुख्य सचिव से लेकर पुलिस महानिदेशक और तमाम बड़े तथा प्रमुख अधिकारियों के तबादले हो चुके है। अब भी यह क्रम जारी है।

भाजपा लगातार इसी पर कांग्रेस सरकार पर हमले कर रही है।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement