forgotten decorations on the memorial of Administration and City Council -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रशासन और नगर परिषद भूले शहीद स्मारक की सजावट, युवाओं ने जलाए दीपक

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 नवम्बर 2016 8:26 PM (IST)
प्रशासन और नगर परिषद भूले शहीद स्मारक की सजावट, युवाओं ने जलाए दीपक
जालोर। देशवासियों की रक्षा के लिए अपने घर-परिवार से दूर सरहद पर डटे जवानों की शहादत को नमन करने के लिए दीपावली पर नगर परिषद ने शहीद स्मारक की सुध लेना तक मुनासिब नहीं समझा। दूसरी तरफ प्रशासन भी शहीद स्मारक को भुला बैठा। एक तरफ पूरा शहर प्रकाशोत्सव पर रोशनी से नहा रहा था। वहीं नगर परिषद व प्रशासन की ओर से सभी चौराहों व सरकारी इमारतों को भी रोशनी से सजाया गया था, लेकिन इन सबके बीच जिले का एकमात्र शहीद स्मारक प्रशासन व परिषद की उदासीनता का दंश भोग रहा था। यहां रोशनी तो दूर सफाई तक नहीं की गई। देश के प्रधानमंत्री से लेकर कई बड़ी हस्तियों के साथ ही आम जनता भी जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं दे रही है। वहीं जालोर में दीपावली पर शहीद स्मारक अंधेरे के आगोश में लिपटा नजर आ रहा था। ऐसे में शहर के कुछ युवाओं ने दीपावली पर शाम साढ़े सात बजे शहीद स्मारक पर पहुंच सफाई करने के साथ ही दीपक जलाकर जवानों की शहादत को नमन किया। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित भी शहीद स्मारक पर पहुंचे और दीपक जलाए। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में 15 साल के बच्चे को बम से उड़ाया यह भी पढ़े :25 लाख की लूट का ख़ुलासा, कैसे दिया वारदात को अंजाम आप भी पढ़ें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement