Forest Minister Govind Thakur dedicates pair of lions to public at Gopalpur Zoo-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 8:01 pm
Location
Advertisement

वन मंत्री गोविन्द ठाकुर ने गोपालपुर चिडियाघर में शेरों के जोड़े को जनता को किया समर्पित

khaskhabar.com : शनिवार, 14 दिसम्बर 2019 5:41 PM (IST)
वन मंत्री गोविन्द ठाकुर ने गोपालपुर चिडियाघर में शेरों के जोड़े को जनता को किया समर्पित
धर्मशाला। धौलाधार प्रकृति उद्यान (चिडियाघर) गोपालपुर को एशियाई शेर मिल रहे हैं। हीमल और अकीरा नाम का शेर जोड़े को वन मंत्री गोविन्द ठाकुर ने आम जनता को समर्पित किया।
यह शेरों का जोड़ा गुजरात के शक्कूरबाग चिडियाघर से वन्य प्राणी आदान प्रदान कार्यक्रम के तहत गोपालपुर में 9 नवम्बर को लाया गया था और आवश्यक संगरोध अवधि के बाद अब इसे आम जनता के लिए समर्पित किया जा रहा है। नर शेर हीमल की आयु 9 वर्ष और मादा शेर अकीरा की आयु पांच वर्ष के करीब है। बब्बर शेर भारत वर्ष में गुजरात के जूनागढ़ और अमरोली जिलों में ही प्राकृतिक तौर पर पाए जाते हैं।

इसके अतिरिक्त हरियाणा के भिवानी चिडियाघर से भी दो चिंकारा प्रजाति के हिरण गोपालपुर चिडियाघर में लाए गए हैं और इन्हें भी आज ही वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने जनता के लिए समर्पित किया। नर चिंकारा पवन व मादा चिंकारा वर्षा की आयु तीन-तीन वर्ष है इन दोनों प्रजातियों के वन्य प्राणियों के आने से गोपालपुर चिडियाघर में रौनक बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement