Advertisement
पंचकूला में बनेगा फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का कैंम्पस

अस्थायी रूप से कक्षाएं शुरू करने के लिए 50 हजार वर्ग फुट क्षेत्र की आवश्यकता होगी। इसके लिए भवन की तलाश के लिए जिला उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी के नेतृत्व में एक टीम भी गठित की गई है। इस टीम में गृह विभाग और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी, पंचकूला डीसीपी, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त शामिल रहेंगे। इसके लिए सेक्टर 26 स्थित पॉलिटेक्निक, निफ्ट, एग्रो मॉल, साकेत अस्पताल और विभिन्न सामुदायिक केंद्रों पर विचार किया गया। बिल्डिंग और भूमि को चिह्नित करने के लिए नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की फैकल्टी टीम जल्द ही पंचकूला का दौरा करेगी। गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने बताया कि 3 माह के भीतर कक्षाएं शुरू की जा सकती है।
विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि गत 9 वर्षों में पंचकूला में बड़े स्तर के संस्थान स्थापित हुए हैं। इनसे पंचकूला को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि शहर में रोड और मूलभूत ढांचा भी तेजी से विकसित हुआ है, जिस कारण से यहां बड़े संस्थान स्थापित करने के लिए अनुकूल माहौल बन सका है। उन्होंने कहा कि पंचकूला में नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का कैंपस शुरू होने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे, जिसका लाभ पंचकूला के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों की स्थापना से अर्थव्यवस्था को भी गति मिलती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


