foreigner unauthorized travel in Shatabdi Express Fined-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शताब्दी एक्सप्रेस में अनधिकृत सफर करते पकड़े विदेशी यात्री

khaskhabar.com: शनिवार, 25 फ़रवरी 2017 6:01 PM (IST)
शताब्दी एक्सप्रेस में अनधिकृत सफर करते पकड़े विदेशी यात्री
झांसी। भारतीय रेल टिकट किराये पर विदेशियों को सफर कराने का खेल इन दिनों खूब चल रहा है। ऐसा ही मामला उस समय नजर आया जब दिल्ली से झांसी आ रही शताब्दी एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग कर रहे कोच टीटी ने भारतीय टिकट किराये पर सफर करते हुये विदेशी यात्रियों को पकड़ लिया। इसके बाद उनसे जुर्माना वसूला गया है। नई दिल्ली से झांसी आ रही शताब्दी एक्सप्रेस कोच कंडेक्टर वीरेन्द्र अहिरवार ड्यूटी कर रहे थे। टिकट चेकिंग करते हुये उक्त कोच कंडेक्टर कोच सी-4 में पहुंचा। जहां उन्हें विदेशी यात्री नजर आये। जब उनके टिकट चेक किये गये तो पता चला कि वह भारतीय किराये पर सफर कर रहे थे। जबकि विदेशियों का किराया अधिक होता है। कोच कंडेक्टर वीरेन्द्र अहिरवार ने पकड़े गये विदेशी यात्रियों ने 15 हजार रुपये का जुर्माना वूसला। मालूम हो इससे पहले भी शताब्दी एक्सप्रेस में ऐसे मामले प्रकाश में आ चुके है। इसके बाद भी रेलवे विभाग इस ओर गम्भीर नहीं हो रहा है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ श्मशान में सजी महफिल, बार-बालाओं ने लगाए ठुमके]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement