for lesbian marriage 2 friends leave away mathura -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शादी कर साथ रहने मथुरा छोड़ चली गईं दोनों सहेलियां

khaskhabar.com: बुधवार, 22 फ़रवरी 2017 8:24 PM (IST)
शादी कर साथ रहने मथुरा छोड़ चली गईं दोनों सहेलियां
मथुरा। शादी करने की जिद पर अड़ीं दोनों सहेलियां मथुरा छोड़ गई हैं। जब घर वालों ने मुंह फेरा तो सोनिया और रीना ठिकाने की तलाश में निकल गईं। फोन पर हुई बातचीत में दोनों ने कहा कि वह पढ़ी-लिखी हैं, कहीं भी नौकरी करके अपना घर चला सकती हैं। सोनिया राया के गांव अनेड़ा की रहने वाली है जबकि रीना रुजगेला गांव की है। दोनों पक्की सहेलियां हैं। लेकिन अब दोनों इस दोस्ती को शादी में बदलना चाह रही हैंं। दोनों शादी करने पर अड़ी हैं। शनिवार को दोनों राया थाना पहुंची थीं और कहा था कि वे शादी करना चाहती हैं। लेकिन परिवार वाले राजी नहीं हो रहे हैं। दोनों ने थाने में कहा था कि अगर उन्हें अलग करने की कोशिश की गई तो वह यमुना में कूदकर जान दे देंगी। पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को भी बुलाया था। शाम तक दोनों को समझाने की कोशिशें होती रहीं, लेकिन इन दोनों ने अलग होने से इंकार कर दिया। बाद में परिवार वालों ने थाने में लिखकर दे दिया कि उनका अब अपनी इन बेटियों से कोई मतलब नहीं है। वहीं रीना और सोनिया भी थाने में लिखकर दे गई हैं कि वह अपने घर पर नहीं रहेंगी।
बताया जाता है कि शनिवार की शाम को ही दोनों अपने-अपने घर गईं और सामान लेकर चली गईं। हालांकि इन दोनों के बारे में पुख्ता जानकारी तो किसी को नहीं है लेकिन पुलिस का कहना है कि बुलंदशहर में सोनिया की बहन रहती है, जहां दोनों चली गईं हैं। फोन पर हुई बातचीत में दोनों ने बताया कि वह पढ़ी लिखी हैं। कहीं भी नौकरी कर लेंगी। अपना घर बसाना है। गृहस्थी चलानी है। जब उन्होंने एक साथ जीने का फैसला किया है तो कुछ सोचकर ही लिया होगा।

[# यूपी चुनाव: क्या इस बार खत्म होगा भाजपा का सत्ता का वनवास ?]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement