समान जीत, समान विकास के लिए भारत को चीन के एक पट्टी एक मार्ग को गले लगाना चाहिए

एक पट्टी एक मार्ग पर इस तरह के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी के कारण के बारे में 12वां राष्ट्रीय पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) के पांचवें सत्र के दौरान एक संवाददाता सम्मेलन में चीन के विदेश मंत्री वांग ई ने कहा कि यह फोरम क्षेत्रीय और वैश्विक आर्थिक समस्याओं का समाधान करने के लिए तरीकों का पता लगाएगा, एक दूसरे से जुड़े विकास के लिए ताजा ऊर्जा पैदा करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि इस एक पट्टी एक मार्ग में शामिल देशों के लोगों को लाभ पहुंचाए। उन्होंने कहा कि बेल्टएंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) यानी एक पट्टी एक मार्ग योजना सिर्फ चीन की नहीं है बल्कि चीन की इस पहल में सभी संबंधित देश भागीदार बनेंगे। इसे आगे बढ़ाने और सफलता से पूरा करने में सभी देशों को अपनी-अपनी भूमिका निभाने की जरूरत है।
गौरतलब है कि एक पट्टी एक मार्ग को अंग्रेजी में One Belt One Road या Belt and Road Initiative कहा जाता है, जिसका पूरा नाम रेशम मार्ग आर्थिक पट्टी Silk Road Economic Belt और 21वीं सदी समुद्री रेशम मार्ग the 21st Century Maritime Silk Road है। चीनी राष्ट्राध्यक्ष शीचिनफिंग ने वर्ष 2013 के सितंबर और अक्तूबर में क्रमशः नए रेशम मार्ग आर्थिक पट्टी और 21वीं सदी समुद्री रेशम मार्ग की रणनीतिक अवधारणा पेश की। और वर्ष 2013 ही में जब चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने चीन-आशियान मेले में भाग लिया, तब उन्होंने आशियान के लिए समुद्री रेशम मार्ग के निर्माण पर जोर दिया।
स्त्रोत-सीआरआईये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रमुख खबरें
Traffic
Features


