foot march in support of citizenship amendment act-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजयुमो का पैदल मार्च

khaskhabar.com: सोमवार, 23 दिसम्बर 2019 7:21 PM (IST)
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजयुमो का पैदल मार्च
सैयद हबीब उदयपुर। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में सोमवार शाम को भाजयुमो के आह्वान पर पैदल मार्च निकाला गया। शहर के विभिन्न मार्गों से निकाले गए मार्च में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा व उसके अग्रिम संगठन के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पैदल मार्च टाउनहॉल से शुरू हुआ। सूरजपोल से बापूबाजार होकर कलेक्ट्री तक पहुंचे। यहां सभा को भाजपा नेताओं ने संबोधित किया। कानून के समर्थन में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून लाकर ऐतिहासिक काम किया है। यह बिल नागरिकता देने के लिए है, न कि लेने के लिए। इस बिल से किसी की भी नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दल लोगों की भावना भड़का रहे हैं। इस मामले को कांग्रेस ने पूरी तरह से सांप्रदायिक बना दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement