Fog, cold wave in Punjab, Haryana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:30 pm
Location
Advertisement

पंजाब में कोहरा, शीत लहर

khaskhabar.com : शुक्रवार, 18 जनवरी 2019 10:26 PM (IST)
पंजाब में कोहरा, शीत लहर
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान नीचे आ गया और कोहरे के हालात पैदा हो गए। पंजाब के पटियाला शहर और पड़ोसी हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री दर्ज किया गया।

सिखों के पवित्र शहर अमृतसर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा के नारनौल और करनाल कस्बों में क्रमश: तीन डिग्री और 3.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। कई स्थानों पर, खासतौर से राजमार्गो पर गहरा कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दोनों राज्यों में सड़क और रेल यातायात प्रभावित रहा।

चंडीगढ़ में शुक्रवार को न्यूनतम 5.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से लेकर पांच डिग्री नीचे रहा। क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 18 और 22 डिग्री के बीच बना रहा।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement