fodder scam : Jharkhand HC reserves decision on bail of Lalu Yadav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 11:51 am
Location
Advertisement

चारा घोटाला : HC ने लालू यादव की जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा

khaskhabar.com : शुक्रवार, 04 जनवरी 2019 10:11 PM (IST)
चारा घोटाला : HC ने लालू  यादव की जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत अब 11 जनवरी को फैसला सुनाएगी।

उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए लालू के लिए जमानत की मांग की। उन्होंने मुंबई अस्पताल की ओर से जारी सर्टिफिकेट और उन बीमारियों की सूची कोर्ट को सौंपी, जिससे राजद प्रमुख ग्रसित हैं। हालांकि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के वकील ने लालू की जमानत का विरोध किया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement