Focus on research and studies to provide quality education to students- Arya-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 19, 2024 12:20 pm
Location
Advertisement

रिसर्च एवं पढ़ाई पर फोकस छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन उपलब्ध कराएं-आर्य

khaskhabar.com : सोमवार, 24 सितम्बर 2018 6:04 PM (IST)
रिसर्च एवं पढ़ाई पर फोकस छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन उपलब्ध कराएं-आर्य
चण्डीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने विश्वविद्यालयों एंव शिक्षण संस्थाओं का आहवान किया है कि वे शोध एंव अध्ययन कार्यों पर फोकस कर छात्रों को गुणवता की शिक्षा उपलब्ध करवाये। आर्य आज राजभवन में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों एंव अधिकारियों से मिल रहे थे।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना कोई भी देश एंव प्रदेश उन्नति नही कर सकता और न ही कोई व्यक्ति अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकता है। व्यक्ति को देश का बनना है तो शिक्षित होना होगा। उन्होने कहा है कि देश ओर प्रदेश में उच्च शिक्षा मे सुधार लाना अनिवार्य है तभी विद्वयार्थी शोध के कार्य मे आगे बढ पायेंगे। आज विश्वस्तरीय शिक्षा के संसाधन उपलब्ध करवाने में प्रदेश ने तरक्की की है। इसमें सरकारी व निजि क्षेत्र की संस्थओं का योगदान महत्वपूर्ण है। प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों का नाम देश के चुनिंदा विश्विद्यालयों मे शुमार हुआ है। इसके लिये मुझे खुशी है। श्री आर्य ने हरियाणा में शिक्षा में हुये विकास पर खुशी जताते हुये कहा कि प्रदेश मे इस समय सरकारी व निजि 42 विश्वविद्यालय है सभी में ढांचा की सुविधाये उपलब्ध करवाई गई है जिनका लाभ विद्वयार्थीयों को मिल भी रहा है।

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 44 महाविद्यालय खोले गये है जिनमे 29 महिला महाविद्यालय है। राज्य सरकार ने लडकियों की शिक्षा पर विशेष बल दिया है । प्रदेश के राजकीया महाविद्यालयों मे लडकियों की टयूशन फीस माफ की गई है। इसके साथ-2 निजि क्षेत्र मे विश्विद्यालय खोलने हेतू नियमों मे ढील भी दी गई है। उन्होने कहा कि गरीब घर के छात्रों को शिक्षा मुहैया करवाने के लिये अनेक लाभकारी कार्यक्रम संचालित है। उन्होने निजि क्षेत्रों की संस्थाओं से अपील की है कि वे गरीब छात्रों को शिक्षा दिलाने मे ओर बेहतर कार्य करें तभी देश आगे बढ पायेगा।
पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार आज पंजाब विश्विद्यालय चण्डीगढ व डा अम्बेडकर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति पदमश्री डा आरसी सोबती ने राज्यपाल से मुलाकात की उन्होने राज्यपाल आर्य को डा भीमराव अम्बेडकर व विज्ञान के विभिन्न विषयों पर लिखी पुस्तके व साहित्य सामग्री भेंट की इसके साथ-2 कुरूक्षेत्र विश्विद्यालय कुरूक्षेत्र की रजिस्टार नीता खन्ना पंजाब भाजपा के संगठन मंत्री दिनेश सिंह बिहार के एमएलसी व पूर्व सासंद संजय पासवान भी राज्यपाल से मिले और विभिन्न विषयों पर बात की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement