Advertisement
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 10 लोगों की मौत, सात लापता

पुलिस प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया, "बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 400 लोग विस्थापित हुए हैं। काठमांडू समेत देश के ज्यादातर हिस्से भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं।"
भूस्खलन के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं। जल विज्ञान एवं मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार तक भारी बारिश का अनुमान जताया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार से ही नेपाल के कई हिस्से बारिश की वजह से जलमग्न हो गए हैं, जिसके चलते आपदा अधिकारियों ने कई नदियों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी है।
नेपाल की नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीआरआरएमए) के प्रवक्ता बसंत अधिकारी ने बताया, "पुलिस अन्य एजेंसियों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लापता लोगों को बचाने और खोजने का काम कर रही है।
काठमांडू में नदियां उफान पर हैं, जिससे उनके किनारों के पास के घर जलमग्न हो गए हैं। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि जब मैं आधी रात को बाहर गया तो पानी मेरे कंधों तक पहुंच गया था।
--आएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


