Flag hoisting program organized in the Central House of Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर के केन्द्रीय सदन में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अगस्त 2020 2:26 PM (IST)
जयपुर के केन्द्रीय सदन में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित
जयपुर । विद्याधर नगर स्थित केन्द्रीय सदन परिसर में कार्यरत केंद्र सरकार के कार्यालयों की तरफ से स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले पत्र सूचना कार्यालय की अपर महानिदेशक (राजस्थान रीजन) डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने ध्वजारोहण किया। डॉ. गौड़ ने अपने संबोधन में देश को आजादी दिलवाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों और कोरोना वाॅरियर्स को नमन किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य के प्रति भी जागरूक होना चाहिए ताकि देश प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ सके। कार्यक्रम में प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो जयपुर के सहायक निदेशक मुकेश शर्मा के निर्देशन में राजू जौहरी, श्रीमती संगीता घोष और मास्टर दिलखुश ने देशभक्ति से ओतप्रोत संगीत प्रस्तुतियां दी।
केन्द्रीय सदन स्थित विभिन्न केन्द्रीय कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारियों ने स्वतन्त्रता दिवस समारोह में भाग लिया। जयपुर स्थित केंद्र सरकार के अन्य कार्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement