Five lakh plants to be planted in the monsoon season for green Panchkula-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 4:45 pm
Location
Advertisement

हरे-भरे पंचकूला के लिए मानसून सीजन में लगाए जाएंगे पांच लाख पौधे

khaskhabar.com : रविवार, 15 जुलाई 2018 4:21 PM (IST)
हरे-भरे पंचकूला के लिए मानसून सीजन में लगाए जाएंगे पांच लाख पौधे
पंचकूला। पंचकूला विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता पौधारोपण हरित हरियाणा के तहत आज सेक्टर-19 स्थित सीआईडी पार्क में पौधागिरी कार्यक्रम का त्रिवेणी का पौधा लगाकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जिला भाजपा प्रधान दीपक शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री हरेंद्र मलिक, भाजपा के कोषाधिकारी प्रवीण गुप्ता व सेक्टर 19 के गणमान्य व्यक्तियों सहित महिला और बच्चों ने भी लगभग 200 पौधे लगाए। इस मौके पर विधायक ने उपस्थित लोगों से कहा कि आज पूरे प्रदेश में पौधारोपण कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया जा रहा है। जिले को हरा भरा बनाने के लिए मानसून सीजन में पांच लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा वन विभाग द्वारा स्कूलों में 50 हजार पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे। 6वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के बच्चों को स्कूल की ओर से एक-एक पौधो दिया जाएगा। बच्चे इस पौधे को अपने घर, स्कूल व पार्क के प्रांगण में लगाएंगे और इसके साथ वे अपनी नाम पट्टिका लगाएंगे। सरकार ने निर्णय लिया है कि इन बच्चों को छह महीने पौधे की सुरक्षा व निगरानी के बाद 50-50 रुपये तीन साल तक दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हम सबका यही प्रयास है कि जिला को क्लीन एवं ग्रीन बनाने के लिए इस अभियान के दौरान ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए ताकि भावी पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण प्रदान कर सके। इसके उपरांत उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय गान गाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement