Five is the number: WhatsApp officially rolls out forward message limit for users in India-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फेक न्यूज पर व्हाट्सएप की लगाम, अब 5 बार से ज्यादा नहीं होगा मैसेज फॉरवर्ड

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 अगस्त 2018 10:06 AM (IST)
फेक न्यूज पर व्हाट्सएप की लगाम, अब 5 बार से ज्यादा नहीं होगा मैसेज फॉरवर्ड
नई दिल्ली। फेक न्यूज पर रोक लगाने वाले के लिए व्हाट्सएप ने फॉरवर्ड मैसेज को कंट्रोल करने वाला अपडेट जारी किया है। व्हाट्सएप के इस अपडेट के बाद अब भारत में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स किसी भी मैसेज को 5 बार से ज्यादा फॉरवर्ड नहीं कर सकते। आपको बता दें कि व्हाट्सएप ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह मैसेज फॉरवर्ड करने की सीमा तय करेग। मैसेज फॉरवर्ड करने की यह सीमा भारत में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने वाले सभी 20 करोड़ लोगों पर लागू की गई है। इससे पहले फेक मैसेज को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही व्हॉट्सएप ने देश में लोगों को जागरूक करने के लिए वीडियो की शुरुआत करने की बात भी कही थी। बताया गया था कि इस वीडियो के जरिए यूजर्स को ‘फॉरवर्ड’ मार्क के साथ मिले हुए मैसेज को भी आगे भेजने से पहले उसकी जांच करने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement