Five HCS officers transferred-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:39 am
Location
Advertisement

पांच एचसीएस अधिकारियों के तबादले, यहां पढ़ें

khaskhabar.com : गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 6:53 PM (IST)
पांच एचसीएस अधिकारियों के तबादले, यहां पढ़ें
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पांच एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किये हैं।

गुरुग्राम मैट्रोपॉलिटिन सिटी बस लिमिटेड, गुरुग्राम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार बंसल को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा पटौदी का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त क्लेक्टर लगाया गया है।

गुरुग्राम नगर निगम के संयुक्त आयुक्त और पटौदी का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) रविन्द्र यादव को बावल का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और रेवाड़ी का नगराधीश लगाया है।
बड़खल के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बेलिना को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा फरीदाबाद का नगराधीश नियुक्त किया है। नियुक्ति की प्रतिक्षा कर रहे गजेंद्र सिंह को फिरोजपुर झिरका का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और नूहं का नगराधीश लगाया है।

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव और हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग के सचिव तथा चिक्तिसा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त सचिव योगेश कुमार मेहता को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा पीएम किसान योजना का नोडल अधिकारी तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निदेशालय से संबंधित कार्यों के लिए नियुक्त किया है।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement