five day district level competitions begin-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पांच दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 9:08 PM (IST)
पांच दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू
नारनौल। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से सोमवार से पांच दिवसीय जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं का आगाज हो गया। जिला बाल कल्याण परिषद की चेयरपर्सन अतिका कौशिक ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देती पेंटिंग बनाकर प्रतियोगिता का आगाज किया। इसके बाद प्रश्नोतरी प्रतियोगिता, स्केचिंग आॅन द स्पोट और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सरकारी और निजी स्कूलों के करीब साढ़े चार सौ विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन कुमार शर्मा ने बताया कि प्रश्नोतरी प्रतियोगिता के प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमें आगे जोनल स्तर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 25 अक्टूबर को बाल भवन रेवाड़ी जाएंगी। वहीं स्केचिंग ऑन द स्पोट, पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे 4 नवंबर को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करंगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement