Advertisement
किशनगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंची पहली ट्रायल फ्लाइट

उन्हें सुविधाएं मिलने से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के नेतृत्व में आगे बढ़ते अजमेर के विकास में यह नया सोपान हैं। तीर्थराज पुष्कर और ख्वाजा साहब की दरगाह आने वाले श्रद्धालूओं को विशेष सुविधाएं मिलेगी।
किशनगढ़ विधायक भागीरथ चौधरी ने कहा कि इस शुरूआत से मार्बल नगरी के व्यापार और आसपास के जिले के लोगों को फायदा होगा। ब्यावर विधायक श्री शंकर सिंह रावत ने भी इसे एक शानदार शुरूआत बताया।
इस मौके पर जिला प्रमुख वंदना नोगिया, संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना, पुलिस महानिरीक्षक मालिनी अग्रवाल, जिला कलक्टर गौरव गोयल, एयरपोर्ट ऑथोरिटी के निदेशक अशोक कपूर, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर अरविंद सेंगवा, किशनगढ़ के उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार, प्रो. बी.पी.सारस्वत एवं सुरेश टांक सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अजमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


