First time roadways bus run Sri Ganganagar to SadulShahar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:41 am
Location
Advertisement

श्रीगंगानगर से सादुलशहर के लिए पहली बार चली रोडवेज बस

khaskhabar.com : मंगलवार, 27 मार्च 2018 1:50 PM (IST)
श्रीगंगानगर से सादुलशहर के लिए पहली बार चली रोडवेज बस
श्रीगंगानगर। जिले में श्रीगंगानगर से सादुलशहर के बीच पहली बार रोडवेज बस सेवा सोमवार को शुरू हुई। रोडवेज के मुख्य प्रबंधक मनोज बंसल व यातायात प्रबंधक दीपक भोबिया ने सुबह सात बजे बस को सादुलशहर के लिए रवानगी दी। श्रीगंगानगर बस अड्डे से 20 यात्री सवार हुए। जिन्हें लेकर बस सादुलशहर पहुंची।

बंसल ने बताया कि यह पहला दिन था। उन्हें सादुलशहर के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू होने की जानकारी नहीं थी। इस कारण पहला दिन होने के कारण यात्रीभार कम रहा। पहले दिन मात्र 35 प्रतिशत ही यात्रीभार रहा। आगामी दिनों में अच्छा यात्रीभार मिलने की उम्मीद है।

ग्रामीणों की मांग पर सादुलशहर विधायक ने प्रदेश सरकार से श्रीगंगानगर से वाया लालगढ़ जाटान होते हुए सादुलशहर के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की थी। जिस पर यह बस सेवा शुरू की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement