first time conducted path sanchalan by woman in the Swarnaagari Jaisalmer, -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 9:48 pm
Location
Advertisement

स्वर्णनगरी जैसलमेर में पहली बार सेविकाओं ने किया पथ संचलन

khaskhabar.com : रविवार, 07 जनवरी 2018 9:53 PM (IST)
स्वर्णनगरी जैसलमेर में पहली बार सेविकाओं ने किया पथ संचलन
जैसलमेर। स्वर्णनगरी जैसलमेर में पहली बार सेविकाओं की ओर से हुआ पथ संचलन बेहद आकर्षण का केंद्र रहा। राष्ट्र सेविका समिति जैसलमेर के तत्वावधान में सेविकाओं का पथ संचलन आयोजित किया गया। पथ संचलन का आगाज आदर्श विद्या मंदिर से हुआ। यह पथ संचलन गड़ीसर, गांधी कालोनी, से होते हुए अमर शहीद सागरमल गोपा विद्यालय पहुंची। मातृ शक्ति ने हाथ में तलवार थामकर बडे़ ही उत्साह के साथ पथ संचलन किया।

इस दौरान पथ संचलन में सैकडों सेविकाओं ने ढोल और जय उदघोष की ताल पर कदम से कदम मिलाया। सेविकाओं को पथ संचलन करता देखा आसपास के लोगों ने भी खासा रोमांच नजर आया।

दुश्मन से लोहा लेने वाले सैनिक की भांति ये महिला कदम से कदम मिलाकर पूरे जोश के साथ इन सेविकाओं ने दम खम की हुंकार भरी। पहली बार ऐसा हुआ है पथ संचलन पर ये सेविकाऐं निकली है। सेविकाओं को पथ संचलन करता देख यहां मौजूद लोगों ने फूलों की वर्षा के साथ उनका स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement