First snow in New York causes traffic disruption-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 8:16 pm
Location
Advertisement

न्यूयॉर्क में साल की पहली बर्फबारी: उड़ानें रद्द, यातायात बाधित

khaskhabar.com : शुक्रवार, 16 नवम्बर 2018 3:45 PM (IST)
न्यूयॉर्क में साल की पहली बर्फबारी: उड़ानें रद्द, यातायात बाधित
न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में इस साल की पहली बर्फबारी हुई, जिससे यातायात बाधित हो गया। उड़ानें रद्द कर दी गई और लोगों को यात्रा करने में मुश्किलें आईं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गुरुवार दोपहर शुरू हुई बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। ब्रोंक्स में पांच इंच तक बर्फ जमा हो गई।

खराब मौसम के कारण जेएफके हवाईअड्डे पर उड़ान परिचालन बाधित रहा, जिसके चलते उड़ानो सेवाओं में तीन घंटे की देरी हुई। एनवाईसी स्वच्छता विभाग ने सडक़ों पर जमा बर्फ को साफ करने के लिए नमक का छिडक़ाव किया।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement