Advertisement
उदयपुर को मिली प्रदेश की पहली स्मार्ट अंडरग्राउंड पार्किंग की सौगात

कटारिया ने क्षेत्र के विकास में मावली-मारवाड़ ब्रॉड गेज, मावली-बड़ीसादड़ी-नीमच रेल लाइन, उदयपुर-अहमदाबाद आमान परिवर्तन, देबारी-काया नेशनल हाइवे बायपास, संभाग की नदियों को जोड़ने जैसे बड़े प्रोजेक्ट की चर्चा भी की। सांसद अर्जुन लाल मीणा ने भी समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, यूआईटी चेयरमेन रवीन्द्र श्रीमाली, मेयर चंद्रसिंह कोठारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ऎसी है अत्याधुनिक पार्किंग
स्वायत्त शासन विभाग एवं नगर निगम के साझे में रिडकोर द्वारा निर्मित इस पार्किंग पर 14 करोड़ 37 लाख रुपए का खर्च आया, जिसमें 10 करोड़ राज्य सरकार ने वहन किए। शेष राशि नगर निगम ने खर्च की। भूमिगत पार्किंग में 84 चारपहिया एवं 96 दोपहिया वाहन खड़े करने की क्षमता है। ऊपर छत पर 66 चार पहिया एवं 154 दुपहिया वाहन की पार्किंग की व्यवस्था है। अल्ट्रोसोनिक सेंसर्स, मास्टर कंट्रोलर, ऑटोमेटिक डिस्पेंसर मशीन, 16 सीसीटीवी कैमरा, स्वचालित बूम कैरियर, एलईडी इंडीकेटर्स, फायर फाइटिंग व वेंटिलेशन सिस्टम, निशक्तजन व वरिष्ठ नागरिकों हेतु लिफ्ट सुविधा जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त यह सार्वजनिक क्षेत्र का प्रदेश का पहला स्मार्ट अंडरग्राउंड पार्किंग है।
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


