First copy of The Siberian Stray presented to the Governor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यपाल को "द साइबेरियन स्ट्रे" की प्रथम प्रति भेंट

khaskhabar.com: सोमवार, 22 मई 2023 11:58 AM (IST)
राज्यपाल को
जयपुर,। राज्यपाल कलराज मिश्र को गुरुवार को राजभवन में कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत आशी गालरिया और अस्मी ढाकर ने संयुक्त रूप से लिखी अपनी पुस्तक "द साइबेरियन स्ट्रे" की प्रथम प्रति भेंट की। राज्यपाल मिश्र ने आशी और सह लेखिका की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना दी।
पुस्तक लेखक आशी गालरिया ने बताया कि उनकी यह पुस्तक जानवर और मनुष्य के प्रेम से जुड़ी मार्मिक कथा है। उसने बताया कि इसमें बच्चे एलन और उसके पालतू कुत्ते सफायर के रिश्तों के आलोक में कहानी के अनूठे सूत्र पिरोए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि लेखिका आशी इस समय जयश्री पेडीवाल ग्लोबल स्कूल की छात्रा है। उसने यह पुस्तक तब लिखने की पहल की थी जब वह आठवी की छात्रा थी। वह आरंभ से ही मेधावी रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement