fire in PVC pipe warehouse,big accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PVC पाइप के गोदाम में लगी आग, बड़ा हादसा टला

khaskhabar.com: गुरुवार, 31 मई 2018 3:11 PM (IST)
PVC पाइप के गोदाम में लगी आग, बड़ा हादसा टला
हिंडौन सिटी (करौली)। करौली जिले के हिंडौन सिटी शहर में चौपड़ स्थित स्टेशन मार्ग के समीप गुरुवार को PVC पाईप गोदाम में आग लग गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। स्टेशन मार्ग स्थित गैस एजेंसी कार्यालय के समीप एक व्यापारी का Pvc पाइपों का खाली भूखंड में गोदाम बना हुआ था। अचानक पीवीसी पाइप के गोदाम में आग लग गई और गोदाम मे रखे पाईप धू-धू कर जलने लगे। आग इतनी भीषण थी कि चारों तरफ क्षेत्र में धुआं का वातावरण हो गया। आग में ऊंची ऊंची लपटें उठने लगी जिसे देखकर व्यापारियों व क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement