अमृतसर। शहर के कम्पनी बाग चौक में उस समय अफरातफरी मच गयी जब एक टैम्पू में अचानक आग लग गई। आग के कारण टैम्पू में रखे सिलेंडर में भी धमाका हुआ और जनरेटर में भी आग लग गई है। आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई लेहिन फायर ब्रिगेड करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। जब तक टैम्पू जलकर खाक हो चुका था। चश्मदीदो ने बताया टैम्पू में लगी आग को बुझाने का प्रयास स्वच्छता अभियान के लिए काम कर रही गाडिय़ों ने भी किया लेकिन आग बेकाबू हो चुकी थी।