Fire at The Yarn Factory in hatras-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:08 pm
Location
Advertisement

सूत फैक्ट्री में लगी सुबह भीषण आग

khaskhabar.com : रविवार, 08 अक्टूबर 2017 4:20 PM (IST)
सूत फैक्ट्री में लगी सुबह भीषण आग
हाथरस।सदर कोतवाली इलाके की एक सूत फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने के समय फैक्ट्री में महिला- पुरुष सहित 11 कर्मचारी मौजूद थे। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाती तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, माना जा रहा है आग शार्ट सर्किट से लगी है।

जानकारी के मुताबिक प्रकाश टाकीज़ के पास गोपाल टेक्स्टाइलस के नाम से सूत फैक्ट्री है। जिसमें आज सुबह अचानक आग लग गई।वहां मौजूद कर्मचारियों ने मालिकों को सूचना देने के साथ आग बुझाने की कोशिश की लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सके। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों का बना - अाधा बना सामान जल कर राख हो चुका था। इस आग से मशीनों को भी नुक़सान पंहुचा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement