fire at Dozen houses in sultanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आग की गिरफ्त में आए दर्जन भर मकान, दो मवेशी जलकर राख

khaskhabar.com: बुधवार, 24 मई 2017 4:35 PM (IST)
आग की गिरफ्त में आए दर्जन भर मकान, दो मवेशी जलकर राख
सेमरी,सुल्तानपुर।जयसिंहपुर कोतवाली के सेमरी चौकी अन्तर्गत पीढ़ी केवटहिया गांव में लगी भीषण आग में क़रीब एक दर्जन घर जलकर राख हो गए। घटना में हज़ारों के नुकसान के साथ दो मवेशियों भी आग की भेंट चढ़ गए। ग्रामीणों का आरोप है सूचना के बाद भी अग्नि शमन दस्ता मौके पर नहीं पहुंचा। इन ग्रामीणों का हुआ बड़ा नुकसान जानकारी के अनुसार जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरी बाजार के पीढ़ी केवटहिया गांव में मंगलवार रात आग लग गई। अचानक लगी आग राम मूरत का घर से शुरु हुई। फिर देखते ही देखते उसकी गौशाला तक आग की लपटें पहुंच गई जिसमें एक गाय और एक बछड़ा जलकर मर गए। इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया और फिर रामलाल, माधवलाल, जगनारायण, रामचरण, राधेश्याम, रामबली, रामजग, रामअजोर, रामअवतार, रामगुलाम, सरजूदीन, का घर जल कर राख हो गया। हादसे में लाखों के नुकसान का आकलन बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement