Fire at crackers factory in Bihar kills five workers, 18 injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार के अवैध पटाखा कारखाना में विस्फोट, 5 की मौत, 18 लोग घायल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 मार्च 2018 11:46 AM (IST)
बिहार के अवैध पटाखा कारखाना में विस्फोट, 5 की मौत, 18 लोग घायल
बिहारशरीफ। बिहार के नालंदा जिले में गुरुवार रात को सोहरसराय थाना क्षेत्र में चल रही एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई तथा अन्य 18 लोग घायल हो गए। घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, खासगंज इलाके में एक घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार रात अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के कई घर ध्वस्त हो गए। घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तथा 18 अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए। नालंदा के जिलाधिकारी त्यागराजन एस. एम. ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना के बाद पटाखा कारखाने के मालिक मोहम्मद सरफराज के खिलाफ सोहरसराय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से चार की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement