fir will submit against builders in noida-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खरीददारों की रकम पर कुंडली मार कर बैठे हैं बिल्डर्स, होगी एफआईआर

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 मई 2017 8:11 PM (IST)
खरीददारों की रकम पर कुंडली मार कर बैठे हैं बिल्डर्स, होगी एफआईआर
नोएडा। ओरिस बिल्डर को 31 मई तक एफेडेविट पर टाइम लाईन देने को कहा गया है। टाइम लाईन के आधार पर काम हो रहा है, इसका निरीक्षण यमुना अोथॉरटी और बाएर्स की टीम करेगी। टाइम लाईन पर काम नहीं करने को क्रिमिनल आफ़ेन्स माना जाएगा, उस पर एफ़आईआर दर्ज करने के साथ उसे बाएर्स का पैसा ब्याज सहित लौटाना पड़ेगा। ये बाते यमुना एक्सप्रेस अथॉरटी के सीईओ अरुणवीर सिंह ने ओरिस क्यूरी सीटी के बायर्स से कही। ओरिस बिल्डर द्वारा बायर्स को समय पर पजेशन ने देने के कारण बायर्स लगातार अपना विरोध कर रहे हैं, जिसके चलते मंगलवार को बायर्स यमुना अथॉरटी के आला अधिकारियों से मिलने पहुंचे ओर बिल्डर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। बायर्स का कहना था कि 200 एकड़ में बसाए गए प्रोजेक्ट ओरिस क्यूरी सीटी में वर्ष 2013 में अपना प्लांट बुक किया था और बिल्डर के दुवारा वर्ष 2016 में पजेशन देने का वादा किया गया था लेकिन 2017 आने के बाद भी बिल्डर के द्वारा उन्हे प्लॉट नही मिले हैं। बायर्स ने बैंक से लोन भी लिया हुआ है, जिसकी ईएमआई भी जमा करनी पड़ रही है। वहीं दूसरी तरफ बिल्डर ने इस 200 एकड़ के प्रोजेक्ट में से 100 एकड़ जमीन को दूसरे बिल्डर को बेच दिया है। जिसके चलते बायर्स अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement