fir registers against mass molestation case in bangalore police finds evidence Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेंगलुरू:महिलाओं के साथ छेडछाड मामले में तीन दिन बाद FIR दर्ज

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 5:53 PM (IST)
बेंगलुरू:महिलाओं के साथ छेडछाड मामले में तीन दिन बाद FIR दर्ज
सीसीटीवी फुटेज भेजने वाले टीओआई से कहा कि वो सडकों पर जो हुआ उसे देखकर खामोश नहीं रह सकता। सीसीटीवी फूटेज भेजने वाले ने बताया कि जिस लडकी का उत्पीडन हुआ वो सोमवार (दो जनवरी) को फूटेज मांगने के लिए उनके घर आयी तब उन्हें घटना के बारे में पता चला। महिला ने अखबार को बताया कि वो उस पर हमला और उत्पीडन करने वाले दोनों व्यक्तियों को नहीं जानती। महिला ने बताया कि घटना के बाद उसका पर्स भी लापता है जिसे शायद उन दोनों हमलावरों ने ले लिया। महिला ने सीसीटीवी भेजने वाले से कहा कि वो पुलिस के पास नहीं गई क्योंकि खुद सरकार कह रही है कि नए साल पर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। महिला ने सवाल किया कि क्या लडक़ी होने के कारण वो नया साल नहीं मना सकती? और सरकार उन्हें नसीहत देने के बजाय अपना काम नहीं कर सकती। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 31 दिसंबर की रात को एमजी रोड इलाके में कई महिलाओं पर यौन हमला किया गया। उन्हें जबरदस्ती पकड़ा गया और उन पर अश्लील टिप्पणियां की गईं। नए साल पर होने वाले भीड़ पर नियंत्रण के लिए बेंगलुरु पुलिस ने इलाके में करीब 1500 पुलिस के जवान तैनात कर रखे थे लेकिन वो घटना के मूकदर्शक बने रहे।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

4/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement