Advertisement
भाजपा विधायक और फिल्म निर्माता मुनिरत्ना पर अंडे फेंकने का मामला, FIR दर्ज

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद विधायक मुनिरत्ना ने कहा था कि डॉक्टर्स ने उन्हें दवाइयां दी, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन पर फेंके गए अंडों में कोई एसिड था, तो उन्होंने कहा, "पुलिस विभाग कठपुतली की तरह काम कर रहा है और वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में विस्तार से बात करेंगे।"
इस घटना के बारे में बेंगलुरू के वरिष्ठ कांग्रेस नेता हनुमंतरायप्पा ने कहा, "विधायक मुनिरत्ना एक बेकार व्यक्ति हैं और वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन पर बलात्कार के आरोप हैं और हनी ट्रैप के जरिए विरोधियों को एचआईवी संक्रमित करने की कोशिश करने का आरोप है। मामले को भटकाने के लिए उन्होंने यह नाटक किया।"
मुनिरत्ना पर हनी ट्रैप कर महिलाओं का शोषण और ब्लैकमेल करने का आरोप है। वह फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं। जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस बात का पता चला कि कार्यक्रम में मुनिरत्ना आ रहे हैं तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने पहले मुनिरत्ना की कार पर अंडे फेंकें और इसके बाद जब लक्ष्मीदेवी नगर इलाके में वे अपने समर्थकों के साथ पैदल चल रहे थे, तब उनके सिर पर भी अंडा मारा था।
इस बात से नाराज मुनिरत्ना कंटीरवा स्टूडियो के सामने अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए थे। पुलिस ने जब उनसे विरोध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया, तब जाकर वह माने और वहां से उठने को तैयार हुए। उनके वहां से जाने के बाद उनके समर्थकों और कांग्रेस समर्थकों के बीच बहस और हाथापाई होने लगी।
पुलिस ने लाठीचार्ज कर दोनों पक्षों के लोगों को वहां से खदेड़ा और मामले को शांत कराया था।
बता दें, फिल्म निर्माता से राजनेता बने मुनिरत्ना नायडू भाजपा के विधायक हैं। मुनिरत्ना पूर्व में कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। 2021 से 2023 तक वह कर्नाटक के सांख्यिकी मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


