Finance Minister nirmala sitharaman among forbes world 100 most powerful women list-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:17 pm
Location
Advertisement

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पावरफुल महिला की लिस्ट में शामिल,फोर्ब्स ने जारी की सूची

khaskhabar.com : शुक्रवार, 13 दिसम्बर 2019 1:05 PM (IST)
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पावरफुल महिला की लिस्ट में शामिल,फोर्ब्स ने जारी की सूची
नई दिल्ली। भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को फोर्ब्स ने विश्व की 100 सबसे पावरफुल महिला की लिस्ट में शामिल कर लिया है। फोर्ब्स की सूची में निर्मला सीतारमण को 34 वें पायदान पर रखा है। इस लिस्ट में HCL कॉर्पोरेशन की सीईओ रोशनी नडार मल्होत्रा, बायोकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार शॉ का भी नाम है।

मिली जानकारी के अनुसार, भारत की पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फोर्ब्स की सूची में 34वें पायदान पर, रोशनी नडार मल्होत्रा 54वें नम्बर और किरण मजूमदार शॉ 65वें स्थान पर हैं। निर्मला सीतारमण देश के पहली महिला वित्त मंत्री हैं। आपको बताते जाए कि इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहते हुए अपने पास कुछ समय के लिए वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी अपने पास रखी थी। इससे पहले वह देश की पहली महिला रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं।





ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement