फिरोजपुर। जनरल कैटेगिरी संगर्ष समिति रामलीला चौक में भूख हड़ताल से राज्यों में शुरू किया संघर्ष आज पांचवें दिन भी जारी रहा। भूख हड़ताल के 5 वें दिन जनरल श्रेणी के प्रतिनिधि ने अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा की जनरल कैटेगिरी के गरीब विद्यार्थियों को मुफ्त पढ़ाई व अन्य सुविधाएं दी जाएं। इसके इलावा उन्होंने कहा की सामान्य वर्ग संघर्ष कमेटी पंजाब द्वारा भूख हड़ताल 10 दिसंबर तक चलेगी व 11 दिसंबर को एक विशाल रैली की जायेगी। इस रोष जलसे में पूरे पंजाब के जिलों में जनरल कैटेगिरी के लोग भाग लेंगे व अन्य कैटेगिरी की मांगों का हल जल्द से जल्द करने की आवाज को बुलंद किया जायेगा।
जयललिता: ग्लैमर की दुनिया से...आयरन लेडी तक का सफर