Fight Between to Friends, Due to This Reason in Pune-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 2:30 pm
Location
Advertisement

दो पुरुष हमसफर में झगड़ा, दोबारा संबंध से किया इनकार तो...

khaskhabar.com : शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 2:37 PM (IST)
दो पुरुष हमसफर में झगड़ा, दोबारा संबंध से किया इनकार तो...
पुणे। काफी समय से रिलेशनशिप में रह रहे दो पुरुषों में झगड़ा हो गया। झगड़ा दोबारा संबंध बनाने की बात पर हुआ। खफा दूसरे साथी ने अपने जोड़ीदार पर चाकू से वार कर दिया। हमले के बाद पुणे पुलिस से 23 वर्षीय होमोसेक्सुअल युवक को अपने पुरुष साथी को कथित तौर पर चाकू मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

घटना के अनुसार, 'दोनों पुरुष पिछले कुछ सालों से रिलेशनशिप में थे। मंगलवार रात आरोपी शिकायतकर्ता के घर गया और दोनों ने संबंध बनाए। बुधवार सुबह शिकायतकर्ता ने जब फिर से सेक्स करने की बात कही तो आरोपी ने इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों में लड़ाई शुरू हो गई।'

लड़ाई के दौरान आरोपी ने एक धारदार हथियार से शिकायतकर्ता पर वार किया। शिकायतकर्ता फिलहाल हॉस्पिटल में एडमिट है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस

पुणे के खडक पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने दोनों के नाम का खुलासा नहीं किया है।आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement