Female teacher accused of death by poison-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिला टीचर को जहरीला पदार्थ देकर मारने का आरोप

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 8:25 PM (IST)
महिला टीचर को जहरीला पदार्थ देकर मारने का आरोप
मोहाली। जिले के इंडस अस्पताल में संदिग्ध अवस्था में लाई गई एक महिला को अस्पताल में लाने पर मृत घोषित किया गया। महिला की पहचान हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ निवासी सीमा के तौर पर हुई,जो शादीशुदा और दो बच्चो की मां थी। मृतका के परिजनों ने बताया कि सीमा की शादी विशाल मोदगिल से कई साल पहले हुई थी। वह बेरोजगार और विदेश जाने की चक्कर में था। सीमा के नाम पर 18 लाख रुपए का लोन भी है। दंपति में तलाक की कागजी कार्रवाई जारी थी लेकिन दोनों साथ ही रहते थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार को सीमा की तबीयत एकदम खराब हो गई। उसे ससुराल वाले नालागढ़ के अस्पताल ले गए। जहां से उनको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। लेकिन वह उन्हें पीजीआई नहीं ले जाकर इंडस अस्पताल मोहाली ले आए। मृतका के परिजनों का आरोप है कि सीमा को जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या की गई है। यह भी पढ़े :मिस्त्री को ग्रुप कंपनियों से हटा सकेंगे टाटा! यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement