Female farmers will learn tricks of agriculture and animal husbandry in maney district-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:27 pm
Location
Advertisement

कृषि और पशुपालन के गुर सीखने रवाना हुईं महिला किसान

khaskhabar.com : मंगलवार, 22 अगस्त 2017 3:28 PM (IST)
कृषि और पशुपालन के गुर सीखने रवाना हुईं महिला किसान
चूरू। कृषि और पशुपालन के गुर सीखने के लिए आज चूरू जिला मुख्यालय से महिला कृषकों का 50 सदस्यीय भ्रमण दल रवाना हुआ।

जिला प्रमुख हरलाल सहारण और कृषि अधिकारियों ने भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य सरकार की आत्मा योजनांतर्गत महिला काश्तकारों का यह भ्रमण दल जयपुर, जालौर, अजमेर सहित आधा दर्जन जिलों का भ्रमण कर इन जिलों में अपनायी जा रही कृषि तकनीक एवं पशुपालन के संबंध में जानकारी जुटाएगा।

जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही आत्मा योजनार्न्तगत महिलाओं का यह भ्रमणदल रवाना किया गया है, जो अलग-अलग जिलों की प्रमुख खेती से सम्बन्धित जानकारियां लेकर अपने क्षेत्र में इसका लाभ ले सकेंगी। यह दल पुष्कर में गुलाब की खेती, जालौर में इसबगोल और जीरे की खेती आदि के गुर सीखेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement