Female doctor found dead in her house in Aligarh -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:04 pm
Location
Advertisement

अलीगढ़ में महिला डॉक्टर अपने घर में मृत पाई गईं

khaskhabar.com : गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021 12:09 PM (IST)
अलीगढ़ में महिला डॉक्टर अपने घर में मृत पाई गईं
अलीगढ़ । अलीगढ़ में कोविड-19 सेल में प्रतिनियुक्त एक सरकारी डॉक्टर रमेश विहार कॉलोनी स्थित अपने आवास में फंदे से लटकी हुई पाई गईं। सर्किल ऑफिसर श्वेताभ पांडे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला का शव घर के अंदर लटका हुआ है, जो बाहर से बंद था।

डॉक्टर के परिजनों का आरोप है कि महिला की हत्या उसके पति ने की है।

बुधवार को जब पुलिस ने घर में प्रवेश किया तो डॉक्टर आस्था अग्रवाल अपने बेडरूम में लटकी मिलीं।

उसका पति और वहां रहने वाले दो बच्चे घर में मौजूद नहीं थे और पुलिस उनका पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

मृतक के चाचा ने दावा किया कि डॉ अग्रवाल के पति ने मंगलवार आधी रात के बाद अपने बच्चों को अपने बड़े भाई के घर छोड़ दिया था और तब से लापता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि महिला की हत्या उसके पति अरुण अग्रवाल ने की, जो उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement