Fazilka closes in protest against OD-Even for traffic reform-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 6:02 pm
Location
Advertisement

ट्रेफिक सुधार के लिए शुरू किए ओड-ईवन के विरोध में फाजिल्का बंद

khaskhabar.com : मंगलवार, 30 मई 2017 5:08 PM (IST)
ट्रेफिक सुधार के लिए शुरू किए ओड-ईवन के विरोध में फाजिल्का बंद
फाजिल्का। शहर की ट्रैफ़िक समस्या के हल के लिए शुरू किये गए ओड - ईवन फार्मूले के विरोध में फाजिल्का व्यापार मंडल की ओर से मंगलवार को पूरा फाजिल्का शहर बंद करके हड़ताल की गई। पुलिस की ओऱ से शुरू किये गए इस फार्मूले को ले कर व्यापारियों में रोष देखने को मिल रहा है वही इस मुहिम को लेकर फाजिल्का के आम लोगों का साथ पुलिस को मिल रहा है। बीती देर शाम को व्यापारियो और पुलिस आधिकारियो की बैठक भी इस मसले को ले कर बे नतीजा रहने के बाद व्यापारियो ने हड़ताल का फैसला किया गया है।

फाजिल्का ज़िला पुलिस प्रमुख ने कुछ दिन पहले फाजिल्का के सब से भीड़भाड़ वाले बाज़ार गउशाला रोड पर ओड -ईवन फार्मूले को लागू किया गया था, जिस के तहत बाजार में आने वाले वाहनों को को एक दिन सड़क के एक तरफ़ और दूसरे दिन सड़क के दूसरे तरफ़ पार्किंग की जा रही थी और काफ़ी हद तक ट्रैफ़िक की समस्या से लोगों को छुटकारा मिल गया था। व्यापारियो द्वारा इस फार्मूले को व्यापार का घाटा बताकर विरोध शुरू कर दिया है जबकि इस फार्मूले को शुरू करने को लेकर इस दौरान न तो पुलिस द्वारा लोगों के चालान काटे गए और न ही किसी वाहन को पुलिस ने कब्ज़े में लिया। दूसरी तरफ फाजिल्का व्यापार मंडल का कहना है कि इस फार्मूले से उनके व्यापार पर प्रभाव पड़ा है और उनकी दुकानदारी ख़त्म हुई है उन्होंने कहा यदि इस फार्मूले को बंद नहीं किया गया तो वह फाजिल्का को अनिशितकाल के लिए बंद कर देंगे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement