Fatehpur rape victim dies in Kanpur hospital Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:54 pm
Location
Advertisement

फतेहपुर दुष्कर्म पीड़िता ने कानपुर के अस्पताल में दम तोड़ा

khaskhabar.com : गुरुवार, 19 दिसम्बर 2019 10:23 AM (IST)
फतेहपुर दुष्कर्म पीड़िता ने कानपुर के अस्पताल में दम तोड़ा


पंचायत के आदेश से दुखी युवती वहां से करीब 25 कदम दूर अपने घर गई और कुछ देर बाद वह लपटों से घिरी हुई बाहर निकली। उसे देख तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से उसे कानपुर के एलएलआर (हैलट) अस्पताल रैफर कर दिया गया। गांव के प्रधान ने पंचायत की बात स्वीकार की है।

युवती के भाई ने पुलिस को दो तहरीर दी। उसने पहली तहरीर में लिखा था कि उसकी बहन से शुक्रवार रात 11 बजे दुष्कर्म किया गया, जिससे दुखी होकर उसने खुद को आग लगा ली। दूसरी तहरीर में उसने लिखा कि घर में अकेली बहन से युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने बहन को जला दिया।

जिलाधिकारी संजीव सिंह के अनुसार, पीड़िता और आरोपी के बीच प्रेम संबंध थे। परिजनों ने उनकी शादी का विरोध किया। पंचायत के इनकार के बाद पीड़िता ने केरोसिन डाल खुद को आग लगा ली।

उन्होंने माना कि पीड़िता के भाई ने पुलिस को दो तहरीर दीं। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और घर में घुसकर हमले की एफआईआर दर्ज की गई।

वहीं पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रशांत वर्मा ने बताया कि भाई ने रिश्ते के चाचा पर दुष्कर्म कर युवती को जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। इस मामले में भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

(आईएएनएस)

2/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement