Fatehpur rape victim dies in Kanpur hospital -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 3:55 am
Location
Advertisement

फतेहपुर दुष्कर्म पीड़िता ने कानपुर के अस्पताल में दम तोड़ा

khaskhabar.com : गुरुवार, 19 दिसम्बर 2019 10:22 AM (IST)
फतेहपुर दुष्कर्म पीड़िता ने कानपुर के अस्पताल में दम तोड़ा
कानपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की दुष्कर्म पीड़िता की कानपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई है। आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनय कुमार के बताया कि गुरुवार सुबह पीड़िता ने अंतिम सांस ली। आरोप है कि जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 14 दिसंबर को एक युवती को कथित रूप से दुष्कर्म करने के बाद आग लगा दी गई थी। करीब 90 फीसदी तक झुलसी युवती को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले हालत बिगड़ने की वजह वो कोमा में चली गई थी।

डॉक्टरों ने बताया कि भर्ती होने के बाद से ही उसका ब्लड प्रेशर और नब्ज गिर रही थी, जिसके बाद उसे वेंटिलेटर पर रखना पड़ा था। उसपर कोई एंटीबायोटिक असर नही कर रही थी। शरीर मे सूजन से सांस की नालियां सिकुड़ चुकी थीं। फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने से उसे बचा पाना और मुश्किल हो गया था।

पुलिस के अनुसार, हुसैनगंज क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में चाचा-भतीजी के बीच पिछले साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती अपने चाचा से शादी करने पर अड़ी थी, लेकिन परिजनों ने इसका विरोध किया। इस बात पर 14 दिसंबर की सुबह युवक-युवती और दोनों परिवारों की मौजूदगी में गांव में पंचायत हुई। लड़की के पिता ने बदनामी की बात कह रिश्ते को नकारते हुए पंचों से अपील की कि 'लड़की की शादी होने तक लड़के को गांव से बाहर रहने का फरमान सुना दिया जाए। साथ ही वे कभी नहीं मिलेंगे।'

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement