Fast relief soon of heat wave-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लू के थपेड़ों से जल्द ही राहत मिलने के आसार

khaskhabar.com: सोमवार, 08 मई 2017 4:05 PM (IST)
लू के थपेड़ों से जल्द ही राहत मिलने के आसार
चंडीगढ़। तेज गर्मी और लू के थपेड़ों से जल्द ही राहत मिलने के आसार है। यह राहत कुछ समय के लिए होगी। इसके बाद धूल भरी हवाओं के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इसके साथ ही गर्मी से मरने का सिलसिला शुरू हो गया। बठिंडा में लू से एक व्यक्ति की मौत हो गई। निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार इस समय तापमान पंजाब और हरियाणा में सामान्य से 5 या 6 डिग्री ज्यादा चल रहा है जिसे लोग बेहाल हैं। कल हरियाणा के हिसार में सबसे ज्यादा तापमान 45.6 रिकॉर्ड किया गया। ऐसे ही पंजाब में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। कल सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा में 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इन इलाकों में तापमान ज्यादा ही रहेगा लेकिन 9-10 मई को गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है जिससे तापमान में कुछ कमी अाएगी। चंडीगढ़ का तापमान कल 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री तक ज्यादा है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement