Farooq Abdullah big statement, said- National Conference and BJP can never unite-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अजमेर में फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान-कहा- नेशनल कांफ्रेंस और बीजेपी कभी एक नहीं हो सकते

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 जनवरी 2025 5:39 PM (IST)
अजमेर में फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान-कहा- नेशनल कांफ्रेंस और बीजेपी कभी एक नहीं हो सकते
अजमेर। अजमेर में मीडिया से बात करते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस और बीजेपी का एक होना कभी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जो नफरत फैलाते हैं, हम उनके साथ नहीं चल सकते। अजमेर में दरगाह जियारत करने पहुंचे अब्दुल्ला ने मुल्क में अमन और भाईचारे की कामना की। सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसे हमले होते रहते हैं, ये कोई बड़ी बात नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने राजौरी में हुई 15 मौतों पर कहा कि वहां एक वायरस फैला हुआ है, जिसका पता लगाने का काम चल रहा है। उन्होंने इस मौके पर जम्मू-कश्मीर में बर्फ की कमी और पानी की संकट की चिंता भी व्यक्त की।
अब्दुल्ला ने अपने काफिले के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में भी बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर नीलगाय के कारण उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, लेकिन हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement